फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीमद्भागवत गीता विश्व मंगल का संदेश देने वाला ग्रंथ है

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । नेशनल प्रेसिडेंट पब्लिक रिलेशन सोसाइटी के तत्वावधान में विभिन्न प्रांतों से सोसाइटी के सदस्य परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से भेंट वार्ता की। बुधवार को सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अजीत पाठक के नेतृत्व में सोसाइटी के सदस्यों व पदाधिकारियों ने स्वामी के साथ समाज की विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया। इस मौके पर स्वामी चिदांनद ने कहा कि हिंदू धर्म के महान ग्रंथ श्रीमद्भागवत गीता विश्व मंगल का संदेश देने वाली है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के लिए बेहतर योजनाएं लाती है, लेकिन जागृति के अभाव में इन योजनाओं का उपयुक्त लाभ जनता को नहीं मिल पाता।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नेशनल प्रेसिडेंट पब्लिक रिलेशन सोसाइटी भारत के सभी प्रांतों में जाकर सामाजिक मुद्दोें को आगे बढ़ा रही है। स्वामी चिदानंद ने कहा कि हिंदू धर्म में नारी को बहुत सम्मान प्राप्त है, हमें अपने घर में भी नारियों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को आगे बढ़ानेे के लिए उज्ज्वला जैसी योजनायें चलाई हैं। नारी को सम्मान दिलाने वाली महिला सशक्तीकरण जैसी योजनाएं धरातल पर काम कर रही हैं। नेशनल प्रेसिडेंट पब्लिक रिलेशन सोसाइटी के सदस्यों ने स्वामी चिदानन्द सरस्वती के सांनिध्य में जल, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें