फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनने पर मनाया जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस पार्टी को मिली जीत पर कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। तीर्थनगरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर स्थानीय लोगों को मिठाई बांटी। कांग्रेस नेता मनीष शर्मा और वीर सिंह खरोला ने कहा कि तीनों राज्यों में कांग्रेस पार्टी ने जनता का विश्वास जीता है। इसका पूरा श्रेय राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को जाता है। राहुल गांधी ने सभी जगह जाकर केंद्र की मोदी सरकार की असलियत बताई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश में अब कोई मोदी मैजिक नहीं चल रहा है। तीन राज्यों की जीत से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है। पार्टी अब आगामी 2019 के लोस चुनाव में केंद्र की मोदी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का काम करेंगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर स्थानीय लोगों को मिठाई बांटी। इस दौरान अरविंद भट्ट, देवेंद्र प्रजापति, राकेश मियां, जगत सिंह नेगी, धीरज डोभाल, यशपाल पंवार, भारत शर्मा, लोकपाल कैंतुरा, भगवान सिंह पंवार, जयपाल सिंह, सोनू पांडे, अभिषेक शर्मा, आशु वर्मा, किशोर गौड़, अनिल गौड़, देवेश जैन, मुकेश जाटव, राजीव शर्मा, विजयी कुमांई आदि मौजूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें