फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रॉला दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। यहां मंगलवार को अपर बाजार रोड पर ट्राला के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। उधर, विषाक्त पदार्थ खाने से गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती आदिबदरी क्षेत्र की महिला की अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुुताबिक मंगलवार सुबह तड़के करीब दो बजकर बीस मिनट पर अपर बाजार नगर पालिका कार्यालय के पास ट्राला सड़क से करीब 200 फीट नीचे कब्रिस्तान में जा गिरा। दुर्घटना में चालक विनोद कुमार (42)पुत्र योगेश्वर निवासी कनखुल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हालांकि सूचना पर पुलिस के जवानों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की लेकिन वह पहले ही दम तोड़ चुका था। उधर, मंगलवार को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंची आदिबदरी के नगली गांव की 45 वर्षीय बीना देवी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें