फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाद भी नहीं जागा विभाग, लोगों ने मलबे में पत्थर बिछा निकाली गाड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
थराली। नंदकेशरी-जौला मोटर मार्ग पर रविवार को आया मलबा विभाग मंगलवार तक भी नहीं हटा पाया। ऐसे में लोगों ने खुद ही मलबा पर पत्थर बिछाए और जान जोखिम में डालकर गाड़ियां निकालीं।
नंदकेशरी-जौला मोटर मार्ग पर धौड़ स्थान पर रविवार को भारी मात्रा में मलबा आ गया था, जिससे यहां आवाजाही ठप पड़ी है। सेरा विजयपुर के हरीश जोशी और गोविंद प्रसाद तथा चिड़िंगा के हीरा सिंह बिष्ट ने बताया कि इस संबंध में पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को सूचना दे दी गई थी लेकिन तीन दिन बाद भी मार्ग दुरुस्त नहीं किया गया। यहां सोमवार रात आठ बजे तक 20 से अधिक वाहन ठंड में फंसे रहे। कुछ लोग वाहन यहीं छोड़कर पैदल चले गए तो कई वाहन 46 किमी दूर ग्वालदम मोटर मार्ग से थराली गए। मंगलवार को भी सड़क खुलता न देख ग्रामीणों ने ग्रामीणों ने सड़क पर आए भारी मलबे को हटाया और यहां पत्थर बिछाकर वाहन निकाले। ग्रामीणों ने कहा कि विभागीय लापरवाही का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। वहीं पीएमजीएसवाई कर्णप्रयाग के सहायक अभियंता सचिन कुमार ने कहा कि अवर अभियंता को सड़क सुचारु करने के निर्देश दिए गए हैं। उधर अवर अभियंता प्रदीप नौटियाल का कहना था कि जेसीबी नहीं मिलने से सड़क खोलने का काम नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाले पर ही बिछा रहे डामर
थराली। देवाल मोटर मार्ग पर विभाग पाले में ही डामर बिछा रहा है। डामर बिछने के दूसरे दिन ही उखड़ जा रहा है। उमेश पुरोहित, हरेंद्र सिंह, सतीश चंद्र आदि ने लोनिवि पर सरकारी धन का दुरुपयोग का आरोप लगाया। दूसरी ओर लोनिवि के सहायक अभियंता जितेंद्र सिंह का कहना है कि इस कार्य को अक्तूबर में होना था, लेकिन कुछ एक स्थान पर कार्य करने के बाद ठेकेदार ने देरी कर दी और अब हमें मजबूरन इसे दिसंबर में कराना पड़ रहा है। जहां-जहां डामर उखड़ेगा वहां ठेकेदार दोबारा डामर बिछाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें