फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झडीपानी क्षेत्र में जलापूर्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

मसूरी। बीते तीन दिनों से पेयजल किल्लत से जूझ रहे झड़ीपानी क्षेत्र के लोगों ने सोमवार को क्षेत्रीय सभासद सुरेश थपलियाल के नेतृत्व में जल संस्थान के सहायक अभियंता का घेराव कर प्रदर्शन किया। लोगों ने सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की जलापूर्ति सुचारू कराने की मांग की और जल्द समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतवानी दी।
विज्ञापन

जलापूर्ति सुचारू कराने की मांग को लेकर झड़ीपानी क्षेत्र के लोग सोमवार को जल संस्थान कार्यालय पहुंचे। इस दौरान लोगों ने सहायक अभियंता टीएस रावत का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। सभासद सुरेश थपलियाल ने कहा कि बीते कई दिनों से झड़ीपानी क्षेत्र पेयजल संकट है। उन्होंने कहा कि झड़ीपानी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति करने वाली पाइप लाइन काफी पुरानी हो गई है। इससे पाइप लाइन अक्सर क्षतिग्रस्त हो जाती है। ऐसे में पाइप लाइन बदलकर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा उन्होंने मौसी फाल से नई पेयजल लाइन निर्माण का भी सुझाव दिया। गढ़वाल जल संस्थान के सहायक अभियंता टीएस रावत ने बताया कि कुछ तकनीकि खराबी के कारण झड़ीपानी क्षेत्र में तीन दिनों से पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। इसके चलते टैंकरों से क्षेत्र में जलापूर्ति भी की गई। क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन दुरुस्त कर सोमवार शाम से आपूर्ति चालू करा दी गई है। इस मौके रतन सिंह, प्रदीप भंडारी, अमर सिंह, अफजल हुसैन, जगमोहन, शहजाद, मो. वसी, नरेंद्र कुमार, जगदीश टम्टा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें