फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी बहुत छोटी, इसे नशे में न गंवाएं : एकता

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। जिंदगी बहुत छोटी है, यह बार-बार नहीं मिलती है। इसे नशे की लत में नहीं गंवाना चाहिए। खासकर युवाओं को अपनी लाइफ को आगे बढ़ाने की ओर ध्यान देना चाहिए। जिंदगी में कुछ करना है, तो पहले मन को कठोर बनाना पड़ता है। यह बात मशहूर फिल्म निर्माता एकता कपूर ने कही। सोमवार को तपोवन स्थित होटल अलोहा में फिल्म निर्माता एकता कपूर अपनी नई वेब सीरीज ‘अपहरण’ के प्रमोशन को पहुंची। अपनी नई वेब सीरीज के बारे में उन्होंने बताया कि इस फिल्म से दर्शकों को पूरा मनोरंजन हो सकेगा।
विज्ञापन

इस दौरान वॉलीबुड अभिनेत्री माही गिल ने बताया कि इस वेब सीरीज की कहानी उन्हें काफी रोचक लगी। यही कारण है कि मै इस वेब सीरीज से जुड़ी। इसकी अधिकांश शूटिंग उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में की गई। कुल 40 दिनों तक उन्होंने ऋषिकेश के झूला पुल, गंगा घाटों के साथ हरिद्वार में फिल्म के सीन फिल्माए। वेब सीरीज अपहरण में उनके अपोजिट में अभिनेता अरुणोदय सिंह, निधि सिंह आदि जाने माने लोग हैं। फिल्म निर्माता एकता कपूर ने बताया कि 14 दिसंबर से ओल्ड बालाजी एप पर इसके 12 एपिसोड प्रसारित किए जाएंगे। अपहरण कुल 28 मिनट की वेब सीरीज है। एक सवाल के जवाब में एकता बोलीं कि जिंदगी बहुत छोटी है, यह बार-बार नहीं मिलती, बेहतर होगा कि इसे नशे की बजाए कुछ कर गुजरने में लगाया जाए। इस मौके पर उत्तराखंड कारपोरेट की मीडिया कोर्डिनेटर निशा परिहार, सह कोर्डिनेटर राज छाबड़ा भी मौजूद रहे।

70 के दशक से मिली जुली है वेब सीरीज अपहरण
एकता कपूर ने बताया कि अपहरण वेब सीरीज में दर्शकों को 70 के दशक की झलक देखने को मिलेगी। उन्होंने बताया कि इसमें कोई भी गाना नहीं है। इसके अपोजिट इसमें 70 के दशक के गीतों को बैकग्राउंड में चलाया गया है।
विज्ञापन


अच्छा लड़का मिलेगा तो जल्द करूंगी शादी
शादी को लेकर किए गए सवाल के जवाब में एकता कपूर हंसकर जबाव देते हुए बोली कि जैसे ही कोई अच्छा लड़का मिलेगा तो वह शादी के लिये हां करेंगी। उन्होंने कहा कि मगर अच्छे लड़कों की अब कमी हो गई है।

भाई तुषार के साथ जल्द बनाएंगी वेब सीरीज
एक सवाल के जवाब में एकता कपूर बोलीं कि वह अपने भाई तुषार कपूर के साथ बहुत जल्द वेब सीरीज बनाएंगी। इसके लिए उन्होंने तैयारी भी कर रखी है। जल्द ही वह तुषार कपूर के साथ वेब सीरीज की शुरूआत करने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें