फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चट्टान टूटने से मलारी हाईवे अवरुद्ध, सेना और आईटीबीपी के वाहनों की आवाजाही रुकी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जोशीमठ। जोशीमठ-मलारी हाईवे पर हल्की बारिश के दौरान सलधार के पास चट्टान टूटने से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आ गया जिससे हाईवे बंद हो गया। यह हाईवे तिब्बत (चीन) सीमा क्षेत्र को जोड़ता है। ऐसे में सीमा क्षेत्र में आईटीबीपी और सेना के जवानों की आवाजाही भी ठप पड़ गई है। बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) के अधिकारियों ने मंगलवार को देर शाम तक हाईवे के सुचारु होने की बात कही।
विज्ञापन

सोमवार को अपराह्न करीब डेढ़ हल्की बारिश शुरू हुई। इसी दौरान मलारी हाईवे पर सलधार के पास अचानक चट्टान टूट गई और भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर हाईवे पर आ गए। गनीमत रही कि उस समय यहां वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही थी, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। हाईवे बंद होने से सेना और आईटीबीपी के वाहनों की आवाजाही भी बाधित हो गई। बीआरओ के मेजर अमित चतुर्वेदी ने बताया कि जेसीबी और मजदूरों ने हाईवे खोलने का काम शुरू कर दिया है। मंगलवार देर शाम तक हाईवे सुचारु किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें