फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान महोत्सव में बाल वैज्ञानिकों ने दिखाए मॉडल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। ब्लाक स्तरीय विज्ञान महोत्सव में बाल वैज्ञानिकों ने अपने-अपने मॉडल प्रस्तुत किए। जीआईसी गोपेश्वर के सभागार में आयोजित महोत्सव में छह उपविषयों में आयोजित विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के कृषि एवं जैविक खेती में सोनू कुमार का मॉडल प्रथम, आयशा का द्वितीय व अंशिका बिष्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में मनीष भट्ट प्रथम, अंकित व अमन संयुक्त द्वितीय और अंकुर व आशीष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संसाधन प्रबंधन में सोनम रावत, अंजलि व रमन सती, अपशिष्ट प्रबंधन में सौरभ कंडारी, निष्ठा नेगी व सोनिया बर्तवाल, परिवहन और संचार में रॉबिन सिंह, पल्लवी व आशीष तथा गणितीय प्रतिरुपण में अनुराग, अदिति व अभिलाषा के मॉडल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष केके डिमरी, महोत्सव के जिला समन्वयक खिलाफ सिंह गड़िया, ब्लॉक समन्वयक प्रदीप चमोला, प्रभारी प्रधानाचार्य कृष्ण पुरोहित, मनोज तिवारी, गीता डिमरी, ताजवर सिंह, प्रेम देवराड़ी और दीपा बिष्ट आदि मौजूद थे। 12 दिसंबर को जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव भी जीआईसी गोपेश्वर में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें