फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापंचायत में छाया एनआईटी का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। एनआईटी, शुद्ध पेयजल आपूर्ति, मेडिकल कॉलेज और पानी के मीटरों के प्रकरण पर प्रगतिशील जनमंच के बैनर तले स्वाभिमान रैली और महापंचायत का आयोजन किया गया। इस मौके पर तय किया गया कि 25 दिसंबर से उक्त मुद्दों पर धरना शुरू होगा, जबकि 30 जनवरी को महासम्मेलन आयोजित होगा।साथ ही एनआईटी के स्थायी कैंपस के निर्माण के लिए प्रदेश में जल्दी यात्रा निकलेगी।
विज्ञापन

सोमवार को तयशुदा कार्यक्रम के तहत प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आए आंदोलनकारी बीकेटीसी धर्मशाला में जुटे। यहां प्रजमं की ओर से महापंचायत का आयोजन किया गया। इसके पश्चात आंदोलनकारियों ने धर्मशाला से गोला पार्क तक स्वाभिमान रैली निकाली। गोलापार्क में रैली जनसभा में तब्दील हो गई। पूर्व विधायक गणेश गोदियाल ने लोगों से राजनीतिक विचारधारा को दरकिनार कर आंदोलन में शरीक होने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता गैरसैंण स्थायी राजधानी संघर्ष समिति के प्रदेश संयोजक चारु तिवारी ने कहा कि 18 साल में उत्तराखंड उत्तर प्रदेश का उपनिवेश बनकर रह गया है। एनआईटी का मामला सिर्फ श्रीनगर का नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश का है।
उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि उत्तराखंड के मसले पर आज श्रीनगर से लड़ाई शुरू हो गई है। इस अवसर पर प्रजमं के अध्यक्ष अनिल स्वामी, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप तिवाड़ी, कांग्रेस नगर कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र पुुंडीर, दौलत कुंवर, शरद नेगी, उत्तम भंडारी, गंगाधर नौटियाल, सत्यपाल नेगी, शिवानी पांडेय और अतुल सती आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन सुरजीत बिष्ट और सोनाली अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें