गोपेश्वर। जीजीआईसी की स्वयंसेवियों ने वैतरणी कुंड और जलधारा के इर्द-गिर्द साफ सफाई की। छात्राओं ने क्षेत्र में स्वच्छता रैली आयोजित कर आम लोगों को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य ममता शाह, एनएसएस प्रभारी डा. सुमन ध्यानी और शिक्षिका लता भट्ट के नेतृत्व में छात्राएं वैतरणी कुंड पहुंचे। उन्होंने यहां फैले कूड़ा और प्लास्टिक की वस्तुओं का निस्तारण किया। एनएसएस प्रभारी डा. सुमन ध्यानी ने बताया कि स्वच्छता से ही स्वस्थ समाज का निर्माण हो सकता है। इस मौके पर सुशीला सेमवाल, कुसुम, शाकंबरी देवी, किरन पुरोहित आदि मौजूद थे।