फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार संघ अध्यक्ष ने डीएम को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। मुख्य बाजार में आए दिन लग रहे वाहनों के जाम से निजात दिलाने के लिए व्यापार संघ ने डीएम को ज्ञापन भेजा है। डीएम को ज्ञापन देते हुए व्यापार संघ अध्यक्ष केडी मिश्रा ने बताया कि पुलिस और परिवहन विभाग की लापरवाही से देवाल बाजार में नो-पार्किंग जोन में आड़े-तिरछे खड़े वाहनों से आए दिन लग रहे जाम लग रहा है। ऐसे में व्यापारियों और आवाजाही करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि बाजार के समीप लाखों रुपये की लागत से वाहनों की पार्किंग बनी हुई है। कहा कि कई बार शासन-प्रशासन से बाजार की ट्रैफिक व्यवस्थाओं में सुधार लाने की मांग की थी, लेकिन सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने व्यवस्थाओं में सुधार लाने के लिए ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की मांग की है। थानाध्यक्ष सुभाष जखमोला ने बताया कि मामले को संज्ञान में लेकर जल्द देवाल बाजार की ट्रैफिक व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें