फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी मंजाकोट की सिमरन का प्रदेश स्तरीय विज्ञान कांग्रेस के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जीआईसी मंजाकोट की छात्रा सिमरन बाल विज्ञान कांग्रेस की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। सिमरन के मॉडल को जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में प्रदेश स्तर के लिए चयनित किया गया है। छात्रा की इस उपलब्धि पर शिक्षकों व स्थानीय निवासियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) टिहरी में जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस आयोजित की गई, जिसमें बाल वैज्ञानिकों ने 35 शोध परियोजनाएं प्रस्तुत की। 11 शोध परियोजनाओं को (7 सीनियर वर्ग व 4 जूनियर वर्ग) राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया, जिसमें जीआईसी की छात्रा सिमरन का मॉडल भी शामिल है। सिमरन का मॉडल समाज, सांस्कृतिक एवं जीविकोपार्जन पर आधारित था। इसमें मंजाकोट क्षेत्र में पाए जाने वाले भीमल, मालू एवं रिंगाल के पौधों का उपयोग कर कुटीर उद्योग लगाने के लिए मॉडल दिया गया था। राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन 15 दिसंबर को होगा। छात्रा की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य आरएन घिल्डियाल, डा. अशोक कुमार बडोनी सहित शिक्षकों व स्थानीय निवासियों ने खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें