फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिलहाल 200 बेड के अस्पताल भवन और स्टाफ क्वार्टर को ले सकती है सेना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज का सेना अधिग्रहण करेगी या नहीं। यह फिलहाल अभी साफ नहीं है, लेकिन सेना फिलहाल कालेज से संबद्ध बेस अस्पताल के 200 बेड भवन के साथ ही कुछ आवासीय भवन का अधिग्रहण कर सकती है।
उत्तराखंड में भाजपा के सत्ता में आने के बाद से सरकार श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को सेना को हस्तांतरित करने की कोशिश में लगी हुई है। पूर्व में थल सेनाध्यक्ष विपिन रावत भी मेडिकल कॉलेज का दौरा कर चुके हैं। इसके अलावा सेना के चिकित्सा और इंजीनियरिंग कोर के अधिकारी कई चरणों में यहां पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद यह चर्चा चली कि सेना बेस अस्पताल के 200 बेड के भवन का अधिग्रहण करेगी। इसके लिए भी अधिकारियों ने दौरा किया, लेकिन पिछले दिनों सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत की मुलाकात के बाद एक बार फिर मेडिकल कॉलेज को हस्तांतरित करने की कवायद शुरू हो गई है। सेना के अधिकारियों के दो दिन के दौरे में ऐसा लगा कि यहां सेना का अस्पताल चल सके, इसके लिए तत्काल 200 बेड के भवन को ले लिया जाए। साथ ही सेना के डॉक्टर और अन्य स्टाफ के रहने के लिए अस्पताल परिसर में कुछ आवासीय भवन भी ले लिए जाए। सूत्रों के अनुसार सेना और चिकित्सा शिक्षा विभाग में मेडिकल कॉलेज संचालन के लिए एमओयू (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टेडिंग) की पूरी तैयारी हो गई है। इसके लिए निदेशक ने प्राचार्य से आठ बिंदुओं पर जानकारियां उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें