फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने दिखाया अपना हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग/देवाल। कर्णप्रयाग और मालई संकुलों में आयोजित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया। इस दौरान दौड़, सुलेख, कबड्डी समेत कई प्रतियोगिताएं हुईं।
जीआईसी मैदान कर्णप्रयाग में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं के प्राथमिक बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में लिटिल फ्लावर स्कूल के सचिन ने प्रथम और प्राथमिक विद्यालय कर्णप्रयाग (द्वितीय) के छात्र गोपाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में उमा पब्लिक स्कूल के दिव्यांशु रावत और हिमालयन चिल्ड्रन एकेडमी के विशाल, 200 मीटर दौड़ में हिमालयन चिल्ड्रन एकेडमी के मोहित और आदर्श विद्या मंदिर कर्णप्रयाग के यश बहुगुणा, 400 मीटर दौड़ में लिटिल फ्लावर स्कूल के सचिन ने और हिमालयन चिल्ड्रन एकेडमी के सुमित नेगी ने क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लंबीकूद में आदर्श विद्या मंदिर के यश बहुगुणा और लिटिल फ्लावर पब्लिक स्कूल की मुस्कान प्रथम, प्राथमिक विद्यालय कर्णप्रयाग के गोपाल और उमा पब्लिक स्कूल की प्रियांशी द्वितीय रहे।
विज्ञापन

एकांकी प्रतियोगिता में हिमालयन चिल्ड्रन एकेडमी प्रथम और जीजीआईसी कर्णप्रयाग ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग हिंदी सुलेख में हिमालयन चिल्ड्रन एकेडमी की रूबीना और इसी विद्यालय की सौम्या भंडारी, अंग्रेजी सुलेख में आदर्श विद्या मंदिर की नंदनी और जीजीआईसी कर्णप्रयाग की सपना रावत क्रमश: प्रथम और द्वितीय रहे। मानचित्र प्रतियोगिता में हिमालयन चिल्ड्रन एकेडमी की जागृति डिमरी प्रथम और जीआईसी के शिवम शाह द्वितीय रहे। समूह गान में जीजीआईसी कर्णप्रयाग और जीआईसी कर्णप्रयाग, लोकनृत्य में जीजीआईसी कर्णप्रयाग और हिमालयन चिल्ड्रन एकेडमी ने क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं चौरासैंण खेल मैदान में आयोजित मालई संकुल की प्रतियोगिताओं के प्राथमिक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय दुबतोली के हिमांशु और चौरासैंण की प्रियंका प्रथम और प्रावि चौरासैंण के निर्मल सिंह व मालई की तमन्ना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में चौरासैंण के कृष्णा और प्रियंका प्रथम, निर्मल-अंशिका द्वितीय रहे। कबड्डी में चौरासैंण और मालई प्रथम, दुबतोली और पुनगांव द्वितीय रहे। सुलेख अंग्रेजी जूनियर वर्ग मे जखेट के मोहित और अशोक, सुलेख हिंदी में गिरतोली रोहित सिंह और जखेट के धीरेंद्र सिंह क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मानचित्र में जखेट के धीरेंद्र सिंह प्रथम और गिरतोली की किरन द्वितीय रहे।
विज्ञापन


खेल महाकुंभ के तहत प्रतियोगिताएं 11 से
देवाल। ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिताओं का आयोजन 11 दिसंबर से होगा। खंड विकास अधिकारी एमपी भट्ट ने प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले युवाओं से न्याय पंचायत और ब्लाक कार्यालयों में पंजीकरण करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें