फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश मेरे देश मेरे, मेरी जान है तू......

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। क्राइस्ट एकेडमी के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। वार्षिकोत्सव का शुभारंभ सीडीओ हंसादत्त पांडे ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में ऐसे आयोजनों से बच्चों की क्षमता का विकास होता है।
विज्ञापन

इसके बाद विद्यालय के बच्चों ने शुभ मंगलम देवा... गणेश वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज किया। इसके बाद बच्चों ने गढ़वाली, कुमाऊंनी, राजस्थानी, गुजराती और मराठी गीतों पर शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। ले भूजी जाला च्यूडा..., ट्विंकल-ट्विंकल लिटिल स्टार..., देश मेरे देश मेरे, मेरी जान है तू... जैसे गीतों पर दी गई प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक स्टीफनस, विशप जॉन वडकिल, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक डा एमएस सजवाण, एआरटीओ एल्विन रॉक्सी, प्रद्युम्न झिंक्वांण, आयुष चौहान, हेम पुजारी, पुष्कर चौधरी, पुष्कर सिंह और ममता शैली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें