फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार हमले में घायल लक्ष्मी की हालत में सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,रायवाला। गुलदार के जानलेवा हमले से घायल हुई लक्ष्मी धनै की सेहत में शुक्रवार को सुधार हुआ है। बृहस्पतिवार की देर रात आपरेशन के बाद लक्ष्मी एम्स चिकित्सकों की निगरानी में हैं। उधर, राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज से सटे ग्रामीण इलाकों के लिए रेंज अधिकारी ने बीते बृहस्पतिवार की घटना के तत्काल बाद चारा पत्ती और लकड़ी लेने जाने वालों पर सख्ती अख्तियार की है।
विज्ञापन

इसके तहत जनप्रतिनिधियों को अलर्ट जारी करने के साथ ही वन क्षेत्र में होने वाली वारदात पर राजाजी टाईगर की जिम्मेदारी न होने का उल्लेख है। उधर, गुलदार की तलाश में रेंज कर्मियों की टीम वारदात के दूसरे दिन भी खाली रही। टीम वारदात स्थल सहित आसपास कई जगहों पर लगातार निगरानी कर रही है। रेंज अधिकारी प्रमोद ध्यानी ने बताया कि गुलदार को पकड़ने के लिए मुस्तैदी से अभियान चलाया जा रहा है। गुलदार बहुत शातिर है, किंतु जल्द पकड़ने में सफलता मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें