देवप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय चंद्रबदनी नैखरी में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई व हिंडोलाखाल पुलिस की ओर से नशा एक अभिशाप विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इस मौके पर प्राचार्य डा. एसके शर्मा ने कहा कि युवा नशे का शिकार हो रहे है, जिसका फायदा असामाजिक तत्वों को मिल रहा है। कहा कि नशा एक अभिशाप है जो व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक व सामाजिक जीवन को नष्ट कर रहा है। चौकी प्रभारी हिंडोलाखाल महावीर रावत ने कहा कि नशे के कारोबारी युवाओं को लक्ष्य बनाकर मादक पदार्थों की बड़े पैमाने पर आपूर्ति कर रहे हैं। नशे का आदी होकर कई युवा अपना जीवन बर्बाद करने पर तुले है, जिन्हें रोका जाना जरूरी है। राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी डा. प्रताप सिंह बिष्ट ने भावी पीढ़ी को नशे से सुरक्षित रखने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाने की अपील की है। इस मौके पर डा. दिलीप बिष्ट, डा. आशुतोष मिश्रा आदि ने भी विचार रखे।