गोपेश्वर। विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की ओर से ग्राम पंचायत मठ-झड़ेता के मठ गांव में चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में 68 परियोजना प्रभावितों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाइयां दी गईं। शिविर में ज्यादातर महिलाओं में खून की कमी पाई गई। टीएचडीसी की चिकित्सक डा. सुनीता मुनियादूर ने महिलाओं को घर के कामकाज के साथ ही अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि महिलाएं घर के काम में अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह बनीं रहती हैं, जिससे वे विभिन्न बीमारियों का शिकार हो जाती हैं। इस मौके पर परियोजना के अपर महाप्रबंधक (सामाजिक) विजय सहगल, उपमहाप्रबंधक बीके सिंह, एससी भट्ट, एएल संतोष, कुलदीप थपलियाल, सरोज कुमार, महेश रावत, एसएस भंडारी और जीएस पुरोहित आदि मौजूद थे।