ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। भारत रत्न व संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर के 63वें परिनिर्वाण दिवस पर तीर्थनगरी की विभिन्न राजनीतिक दलों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान बाबा साहब के जीवन चरित्र पर प्रकाश भी डाला गया। मेयर अनिता ममगाईं ने अंबेडकर चौक पहुंचकर भारत रत्न व संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने अपना संपूर्ण जीवन गरीब दलितों और पीड़ित वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया।
श्रद्धांजलि देने वालों में भाजपा के पूर्व सभासद दल के नेता हरीश तिवाड़ी, पार्षद लव कांबोज, भाजपा के पूर्व जिला मंत्री राकेश पारछा, रविंद्र बिरला, जितेंद्र भारती, सतेंद्र चौहान, राजू चौधरी, बिट्टू जाटव, विक्रम कुमार आदि उपस्थित रहे। वहीं, बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर बसपा के नगर अध्यक्ष पंकज जाटव, वीर भारती गौतम, ब्रज मोहन राजभर, राजेश जाटव, रवि गौतम, मनोज कश्यप, राजकुमार, रमेश गौतम, मनीष जाटव, संजीव जाटव, प्रवीन जाटव, अशोक जाटव आदि उपस्थित रहे।
उधर, संयुक्त यात्रा बस अड्डे पर कांग्रेस की अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश कार्यालय पर भारत रत्न आंबेडकर के 63वें परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। प्रदेश संयोजक नंद किशोर जाटव ने कार्यकर्ताओं को उनके बताए मार्ग पर चलने को कहा। इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत, चरणजीत सिंह काचू, वेदप्रकाश धींगड़ा, अशोक शर्मा, शैलेन्द्र रस्तोगी, प्राशु बैनर्जी, हरि सिंह रांगड़, प्रमोद राजभर, जीतू मुखर्जी, जगमोहन जाटव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कांग्रेस कमेंटी ने मृर्ति पर किया माल्यार्पण
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल जाटव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की आंबेडकर चौक स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि हमें अपनी पीढ़ी को शिक्षित करना चाहिए, तभी समाज व देश हित में कार्य किया जा सकेगा। इस मौके पर सैय्यद मुमताज हाशिम काजिम, आशीष राय, सुनील गोस्वामी, जतिन जाटव, हंसराज जाटव, मंगल सिंह, मुस्तकीम, रोशनलाल, प्रदीप कुमार, विजय प्रकाश, संजय भट्ट आदि उपस्थित रहे। उधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भी भारत रत्न डा. आंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर अभाविप के जिला संयोजक विनोद चौहान, जिला छात्रा प्रमुख अंजली शर्मा, नगर मंत्री नरेन्द्र गौतम, स्वेता पंवार, अनुराग पयाल, रूपेश रावत, संदीप शर्मा, मोहित तिवारी, छवि, अभिषेक भट्ट आदि उपस्थित रहे।
भाजपा ने मनाया परिनिर्वाण दिवस
भाजपा कैलाश गेट, मुनिकीरेती मंडल के अध्यक्ष राकेश सिंह सेंगर व राकेश भट्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न डॉ. अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया। पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने समाज को एक नई दिशा प्रदान की। इस मौके पर राधा किशन रयाल, दिनेश कोटियाल, अनिल बडोला, नवीन झा, वीरेंद्र चौहान, मान सिंह, मोहन यादव, सतीश राजभर, मंजू गोस्वामी, उषा बडोला, नार देवी राणा, दीपा बंगवाल आदि उपस्थित रहे।