फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक एटीएम की तर्ज पर विद्यालयों में लगेंगी सेनेटरी नैपकिन वैंडिंग मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। बालिका सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चमोली जिला प्रशासन ने जिले के सभी बालिका विद्यालयों में सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाने की योजना बनाई है। योजना के तहत मशीन में पांच रुपये डालने पर एक सैनेटरी नैपकिन निकलेगा। चालू माह के अंतिम सप्ताह तक विद्यालयों में मशीन लगा दी जाएगी। पहले चरण में बीस विद्यालयों में (जहां बालिकाएं अध्ययनरत हों) नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाई जाएगी।
सैनेटरी नैपकिन महंगे और कई बार झिझक के कारण कई बालिकाएं दुकानों से सैनेटरी नैपकिन नहीं ले पाती हैं। अब प्रशासन ने बालिकाओं को विद्यालयों में ही नैपकिन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन में पांच रुपये का सिक्का डालने के बाद एक सैनेटरी नैपकिन मिलेगा। पहले चरण की योजना सफल होने पर जिले के करीब सौ विद्यालयों में नैपकिन वेंडिंग मशीन स्थापित की जाएगी। डीएम स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि चमोली जिले के जीजीआईसी गोपेश्वर, गौचर, जीआईसी बड़ागांव, घिंघराण, पीपलकोटी, नंदप्रयाग, घाट, लंगासू, कर्णप्रयाग, नैणी, नागनाथ, पोखरी, कुलसारी, पैंतोली, थराली, लोल्टी, देवाल, गैरसैंण, भराड़ीसैंण और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विजयसैंण में सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाई जाएगी। इन विद्यालयों में ई-कक्षाएं भी संचालित कर इन्हें मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें बालिकाएं
गोपेश्वर। श्री नंदा देवी महिला लोक विकास समिति की सचिव डा. किरन पुरोहित का कहना है कि बालिकाएं बदलते परिवेश में अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पहाड़ में महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह बनी रहती हैं, जिससे मौजूदा समय में लगभग नब्बे फीसदी महिलाएं ल्यूकोरिया की बीमारी से त्रस्त हैं। सरकार ने बालिकाओं के स्वास्थ्य के प्रति गंभीरता दिखाई है। वर्तमान में मुख्यमंत्री कन्या शक्ति सम्मान योजना और नवाचारी योजना के तहत बालिकाओं को सेनेटरी नैपकिन किट वितरित किए जा रहे हैं। चमोली में जिला प्रशासन की मदद से स्थापित किए जा रहे सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन से छात्राओं को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें