फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 वर्षों बाद स्यूणी मल्ली में तीन दिवसीय खांकर महादेव मंदिर में आयोजित होगा धार्मिक अनुष्ठान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गैरसैंण। स्यूंणी मल्ली के पौराणिक खांकर महादेव मंदिर में 35 वर्षों बाद 10 से 12 दिसंबर तक तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान होगा। आयोजन समिति के सदस्य जसवंत बिष्ट, जमन सिंह, देवेंद्र बल्ली आदि ने बताया कि अनुष्ठान में महादेव, हित, बिसंर आदि देवी देवताओं की पूजा की जाएगी। देवी-देवताओं को नए अनाज के भोग के साथ दूध, घी, दही, मक्खन आदि अर्पित कर विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
विज्ञापन


कोठुली में 17 से होगा मेला
नारायणबगड़। उत्तरी कड़ाकोट कल्याण सेवा समिति की ओर से 17 से 18 दिसंबर को कोठुली में दो दिवसीय कृषि एवं औद्योगिक विकास मेले का आयोजन होगा। सेवा समिति के अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद देवराड़ी ने बताया कि ब्लॉक के 11 ग्राम पंचायतों के केंद्र बिंदु में आयोजित मेले में ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की बहुआयामी योजनाओं की जानकारियां दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि मेले का शुभारंभ प्रदेश के कृषि एवं उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल करेंगे। उन्होंने जन प्रतिनिधियों और लोगों से मेले में प्रतिभाग करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें