फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉर्निवल में इस बार नहीं होगी म्यूजिक स्टार नाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

मसूरी। शीतकाल में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिसंबर में ही नगर में विंटरलाइन कॉर्निवल आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कॉर्निवल में इस बार रात में होने वाली म्यूजिक स्टार नाइट नहीं होगी।
बुधवार को उपजिलाधिकारी कार्यालय में एसडीएम मीनाक्षी पटवाल की अध्यक्षता में विंटरलाइन कॉर्निवल की रूपरेखा तैयार करने के लिए बैठक हुई, जिसमें पालिकाध्यक्ष, ट्रेडर्स, होटल संचालकों, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए। बैठक में 25 से 30 दिसंबर तक मसूरी विंटर लाइन कॉर्निवल आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

इस वर्ष कॉर्निवल में सभी कार्यक्रम दिन में आयोजित किए जाएंगे। कॉर्निवल में उत्तराखंडी फूड फेस्टिवल, रोलर स्केटिंग रोड व रिंक रेस, मैराथन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रॉक क्लाइंबिंग व मार्शल आर्ट, नुक्कड़ नाटक, फैंसी ड्रेस शो एवं फन गेम्स आदि आयोजन होंगे। उपजिलाधिकारी मीनाक्षी पटवाल ने बताया कि दिन में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम चार दुकान, लंढौर चौक, कुलड़ी पुलिस चौकी के समीप माईशॉप के समीप, शहीद स्थल, गढ़वाल टैरेस, गांधी चौक आदि स्थानों पर प्रतिदिन आयोजित किए जाएंगे। इनमें स्थानीय लोक कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी। 25 दिसंबर को शोभायात्रा के साथ कॉर्निवल का शुभारंभ होगा। 25 से 28 तक उत्तराखंडी फूड फेस्टिवल में पर्यटक और स्थानीय लोग व्यंजनों को स्वाद ले सकेंगे। पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि कॉर्निवल में पालिका प्रशासन पूरा सहयोग करने को तैयार है।
विज्ञापन

बैठक में उत्तराखंड होटल एसोसिएशन अध्यक्ष संदीप साहनी, मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन के एसएस रावत, सभासद गीता कुमाईं, सरिता देवी, प्रताप सिंह पंवार, दर्शन सिंह रावत, अधिशासी अधिकारी एमएल शाह, नगर अभियंता रमेश बिष्ट, पर्यटन अधिकारी केएस रावत, बीपी टम्टा, सूर्यमणी झल्डियाल, राजकुमार कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें