फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम आज करेंगे पेराई सत्र का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

डोईवाला। शुगर मिल डोईवाला का नया पेराई सत्र बृहस्पतिवार से शुरू होने जा रहा है। पेराई सत्र के शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे पेराई सत्र का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

बता दें, डोईवाला शुगर मिल पर अभी तक पिछले पेराई सत्र का करोड़ों का बकाया है। गत पेराई सत्र कुल 29 लाख 56 की पेराई कर दो लाख 78 हजार 405 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया था। चीनी मिल के पास पिछले सत्र में 48 गन्ना क्रय केंद्र थे। इस बार चीनी मिल को 52 गन्ना क्रय केंद्र आंवटित हुए हैं। कलालहाटी, दादुवास, हजाराग्रांट और रांगड़वाला चार नए गन्ना केंद्र हरिद्वार जनपद के हैं। शुगर मिल डोईवाला के अधिशासी निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि पिछले पेराई सत्र में किसानों का 92 करोड़ 92 लाख का गन्ना मूल्य देय था। इसमें से मिल द्वारा 46 करोड़ 86 और 27 करोड़ 28 का भुगतान किया गया है। शेष 18 करोड़ 78 लाख लंबित हैं। अभी नया गन्ना मूल्य तय नहीं हुआ है। देहरादून में 5249 हेक्टेयर गन्ना क्षेत्रफल है। देर शाम तक शुगर मिल प्रशासन की ओर से सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें