ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
मुनिकीरेती। विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस के तहत मुनिकीरेती स्थित स्वामी पूर्णानंद डिग्री कॉलेज ऑफ टेक्निकल एजुकेशन की ओर कंप्यूटर से जुड़े विभिन्न शीर्षकों पर प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य ममता सुंदरियाल ने किया। इस मौके पर सूचना प्रौद्योगिक संकाय के छात्र छात्राओं ने कंप्यूटर से जुड़े विभिन्न शीर्षकों पर अपनी प्रस्तुतियां दीं। छात्रों ने प्रोजेक्टर के माध्यम से शीर्षकों को स्लाइड के जरिए ब्रेन चिप, सोशल नेटवर्क, वायरस, हैकिंग, बायोमीट्रिक सिस्टम, डिजिटल लॉकर आदि शीर्षकों पर प्रस्तुतिकरण दिया। प्रतियोगिता में अंशु नौटियाल प्रथम, विशाल वर्मा व ऋषि कुमार द्वितीय और सचिन, अंकित व अमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर गोकुल सिंह, भुवनेश सिंह, विपिन कुमार, डॉ. हरीश रतूड़ी, डॉ. प्रभुनाथ, डॉ. कविता रमोला, स्वाति सिंह, नितिका अग्रवाल, संजय सिंह, रीमा राणा, सीता सजवाण, रामप्रसाद आदि मौजूद रहे।