फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक का बेटा निर्विरोध जिपं सदस्य निर्वाचित, अर्चना बनी देवल की प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। त्रिस्तरीय पंचायतों के तहत हुए उपचुनावों में नारायणबगड़ ब्लाक के कोठली जिला पंचायत वार्ड से विधायक मुन्नी देवी शाह का बेटा गणेश शाह निर्विरोध जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुआ। वहीं कर्णप्रयाग के देवल ग्राम पंचायत में अर्चना देवी निर्विरोध प्रधान बनीं। निर्वाचित प्रतिनिधियों को निर्वाचन अधिकारी ने प्रमाणपत्र दिए।
विज्ञापन

यहां उपचुनावों जिला पंचायत सदस्य के लिए राकेश कुमार और विधायक मुन्नी देवी शाह के बेटे गणेश शाह ने नामांकन किया। राकेश कुमार का नामांकन जांच के दौरान खारिज हो गया, जिसके बाद रिटर्निंग ऑफिसर केसी मेहरा ने बुधवार को गणेश शाह को निर्विरोध जिला पंचायत सदस्य घोषित कर उन्हें प्रमाणपत्र सौंपा। वहीं कर्णप्रयाग ब्लाक की देवल ग्राम पंचायत में अर्चना देवी को निर्वाचित प्रधान होने का प्रमाणपत्र दिया गया। गणेश के जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित होने पर जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र नेगी, मनोज भंडारी, भाजपा के वरिष्ठ नेता टीका प्रसाद मैखुरी, मंडल अध्यक्ष महिपाल सिंह नेगी आदि ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें