फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के लिए ठोस योजना बनाएं : प्रेमचदं

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वर्षाकाल के दौरान बाढ़ से ग्रस्त होने वाले क्षेत्रों में ठोस योजना बनाकर समस्या का स्थायी हल निकालें। मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों के संबंध में सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता एमके सिंह को गौहरीमाफी क्षेत्र में सुरक्षा दीवार व जाल लगाने संबंधी कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष ने साहब नगर, छिद्दरवाला व चक जोगीवाला क्षेत्र में सुरक्षा दीवार लगवाने के साथ नहरों के पुनरोद्धार का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में जाल के साथ सुरक्षा दीवार लगाना भी आवश्यक है तभी जाकर समस्या का समाधान हो सकेगा। उन्होंनेे गढ़ी एवं हरिपुरकलां क्षेत्र में भी कार्य योजना को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने जल्द ही अधिकारियों के साथ इन क्षेत्रों में जाकर मौका मुआयना करने की बात कही।
सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता एमके सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष को बताया कि इस सौंग नदी से गंगा किनारे के क्षेत्र के लिए 37 करोड़ की कार्य योजना प्रस्तावित हैं, जिस पर कार्य जल्द ही होना है। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता डीके सिंह, सहायक अभियंता एसके ममगाईं व अवर अभियंता उत्तम दास आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें