फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों व हटाए गए सुरक्षाकर्मियों ने प्रशासनिक भवन का मुख्य गेट किया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। विवि से हटाए गए आउटसोर्स सुरक्षाकर्मियों के समर्थन में छात्रों का आंदोलन उग्र हो गया है। छात्रों ने विरोध स्वरूप प्रशासनिक भवन का मुख्य गेट करीब एक घंटे बंद रखा। इस दौरान प्रशासनिक भवन में तैनात कर्मचारी लंच के लिए भी नहीं जा पाए। छात्रों ने बुधवार से प्रशासनिक भवन को बंद करने की चेतावनी दी है
विज्ञापन

गढ़वाल विवि से हटाए गए आउटसोर्स कर्मचारियों के समर्थन में बिड़ला परिसर छात्र संघ पदाधिकारियों सहित विभिन्न छात्र संगठनों ने आंदोलन तेज कर दिया है। मंगलवार को बिड़ला परिसर छात्र संघ अध्यक्ष संदीप राणा, सचिव रामप्रकाश रैम्स, आइसा के अतुल सती व डीएसओ की रेशमा के नेतृत्व में हटाए गए सुरक्षाकर्मी व छात्र कुलपति से वार्ता करने प्रशासनिक भवन पहुंचे थे, लेकिन यहां छात्रों व हटाए गए सुरक्षाकर्मियों को कुलपति सचिवालय के गेट पर रोक दिया गया, जिससे छात्र आक्रोशित हो गए। छात्र यहां से लौट कर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित प्रशासनिक भवन के मुख्य गेट पर पहुंचे और इसे बंद कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालांकि कुछ देर बाद नियंता मंडल ने छात्रों से वार्ता करने की बात कही, लेकिन छात्र कुलपति के साथ गेट पर ही वार्ता किए जाने की मांग पर अड़े रहे। मुख्य गेट बंद होने के कारण प्रशासनिक भवन में तैनात कर्मचारी लंच पर भी नहीं जा पाए। कर्मचारियों ने मुख्य गेट को बंद किए जाने पर नाराजगी भी जताई। करीब एक घंटे बाद छात्रों ने गेट खोला। संदीप राणा, रामप्रकाश रैम्स, पूजा भंडारी आदि ने कहा कि उनका धरना आज केवल सांकेतिक तौर पर था, लेकिन यदि हटाए गए सुरक्षाकर्मियों को वापस नहीं लिया गया तो बुधवार को प्रशासनिक भवन बंद कर दिया जाएगा।
>>>>>>>>>>
विवि की वित्तीय स्थिति को देखते हुए आउटसोर्स कर्मचारियों की संख्या कम किए जाने के लिए एजेंसी को कहा गया है। एजेंसी ने अपने वर्कस कम किए हैं। इसका विवि से कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल, कुलपति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें