फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1992 पर डायल करो, दो दिन में मिलेगा विद्युत संयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की विधानसभा डोईवाला को पूरी तरह से विद्युतीकरण कर आदर्श रूप देने में सहयोग करने के लिए ऊर्जा विभाग ने भी सक्रियता बना रखी है। प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य) के तहत रोशन हुए घरों का प्रमुख सचिव ऊर्जा राधिका झा ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। ऐसे कई घर थे जहां बिजली नहीं पहुंची थी। घिसरपड़ी में सात और खैरी गुर्जर बस्ती में पांच परिवार चिह्नित किए गए। ऊर्जा निगम ने इन परिवारों के घरों को बिजली पहुंचाने में मदद की।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव राधिका झा ने बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने ऐसे स्थानों पर बिजली पहुंचाने के निर्देश दिए हैं, जहां पर लोग अंधेरे में रहते थे। उन्होंने कहा कि टोल फ्री नंबर 1992 डॉयल करने पर दो दिन में उपभोक्ता को विद्युत संयोजन मिल जाएगा। इस दौरान घिसरपड़ी की सुमन देवी ने उनके घर में बिजली पहुंचाने के लिए राज्य सरकार के कार्यों की सराहना की। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता शक्ति प्रसाद ने बताया कि विभाग दूरस्थ स्थानों के प्रत्येक गांवों में भी बिजली उपलब्ध करा रहा है। इस दौरान अधिशासी अभियंता सतर्कता विवेक राजपूत, अधिशासी अभियंता अंकित जैन, एसडीओ कुलदीप बिष्ट, जेई दीपक जोशी आदि अधिकारी मौजूद रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें