फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतराखंड नेटबॉल प्रतियोगिता के लिए टीमें घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । उत्तराखंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने सोमवार को 24वीं राष्ट्रीय नेटबॉल प्रतियोगिता के लिए बालक व बालिका टीमों की घोषणा की। निर्मल आश्रम ज्ञान दान एकेडमी के खेल मैदान में चल रहे पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कैंप के समापन के बाद प्रधानाचार्य रणबीर सिंह नेगी की मौजूदगी में खिलाड़ियों का चयन किया गया। एसोसिएशन के महासचिव दिनेश चंद्र ने बताया कि बालिका वर्ग अंडर-16 में प्रेरणा रावत कप्तान, परनीत कौर उप कप्तान, ममता कलूडा, आईशा पोखरियाल, गीता शर्मा, सुहाना मल, नीहारिका कुड़ियाल, पुजा रमोला, साक्षी रागड, प्रिया चौधरी, सपना, प्राची टीम कोच रितु पुंडीर, टीम मैनेजर पूनम चौहान शामिल हैं।
विज्ञापन

वहीं बालक वर्ग अंडर-16 में सचिन कुमार कप्तान, रोहित थापा उप कप्तान, दीपांशु रावत, नवनीत भंडारी, शोभित पवांर, राजेश सैनी, सचिन भट्ट, गौरव रावत, जितेंद्र धवन, अखिलेश, रोहित थापा, ओम कंडियाल, अभय थापा, टीम कोच अनिकेत प्रजापति, टीम मैनेजर अभिषेक रांगड़ आदि शामिल हैं। बताया कि भारतीय नेटबॉल संघ की ओर से राष्ट्रीय नेटबॉल बालक व बालिका अंडर-16 सब जूनियर राष्ट्रीय नेटबॉल प्रतियोगिता 6 से 9 दिसंबर तक उना हिमाचल में खेली जाएगी। टीमें 5 दिसंबर को उना हिमाचल के लिए प्रस्थान करेंगी। इस अवसर पर एसोसिएशन अध्यक्ष आरसी भट्ट, रोशन पंत, वीरेंद्र खंडूड़ी, मोहित जोशी, कुलभूषण द्विवेदी, संदीप रांगड़, तरनप्रीत कौर, कुलवीर सिंह, अमित राणा, शेर सिंह थापा आदी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें