श्रीनगर। गढ़वाल विवि के श्रीनगर व चौरास परिसर से हटाए गए कर्मियों का धरना सोमवार को चौथे दिन भी जारी रहा। इस मौके पर कर्मियों ने सेवा में तैनाती की मांग के लिए जमकर नारेबाजी की।
सोमवार को सेवा से हटाए गए सुरक्षा कर्मियों का धरना प्रदर्शन गढ़वाल विवि के प्रशासनिक भवन के सामने चौथे दिन भी जारी रहा। इस मौके पर कर्मियों ने सुपरवाइजर पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया। कहा कि सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने अपने निजी स्वार्थों के तहत उन्हें सेवा से बाहर किया है, जिस कारण कई लोग बेरोजगार हो चुके है। कर्मियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उन्हें फिर से सेवा में नहीं रखा जाता धरना प्रदर्शन जारी रखा जाएगा। इस मौके पर अजय पडियार, मनोज कुमार, रघुवीर सिंह, रोशन लाल, गिरीश, विनोद बिष्ट, हरि प्रसाद, आनंद प्रकाश, संजय कोठारी, मीरा देवी, मधु, सरला, संगीता, नीलम, रचना, बीना, राधा, गीता, कमला आदि मौजूद थे।