फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवाल में पंचायत उपचुनाव के लिए नहीं बिका एक भी प्रपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। विकासखंड के धुराधारकोट ग्राम पंचायत में प्रधान के उपचुनाव सहित अन्य तीन ग्राम पंचायतों में तीन वार्ड सदस्यों के लिए किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन प्रपत्र नहीं खरीदा। यह चुनाव 13 दिसंबर को होने थे, लेकिन शनिवार से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के तहत एक भी उम्मीदवार नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

ब्लाक देवाल के धुराधारकोट में ग्राम प्रधान और हाटकल्याड़ी, ताजपुर तथा सेलखोला में एक-एक वार्ड सदस्यों का उपचुनाव होना था। 3 दिसंबर को टिकट खरीदने का अंतिम दिन था, लेकिन ग्राम प्रधान सहित वार्ड सदस्यों के लिए एक भी नामांकन प्रपत्र नहीं बिका। सहायक पंचायत राज विकास अधिकारी दलेबू लाल ने बताया कि ब्लाक के धुराधारकोट ग्राम प्रधान सहित तीन वार्डों में उपचुनाव होने है। 3 दिसंबर को टिकट खरीदने कर अंतिम तिथि थी, लेकिन किसी ने भी आवेदन प्रपत्र नहीं खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें