फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्गाश्रम जौंक में अध्यक्ष व सभासदों ने ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती । नगर पंचायत स्वार्गाश्रम जौंक में उपजिलाधिकारी की ओर से अध्यक्ष सहित चार सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। रविवार को नगर पंचायत स्वार्गाश्रम जौंक कार्यालय परिसर में उपजिलाधिकारी किशन सिंह नेगी ने राष्ट्रगान के बाद शपथ ग्रहण की प्रक्रिया को शुरू किया। इस मौके पर उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष माधव अग्रवाल के साथ चार वार्डों के सभासद जितेंद्र धाकड़, सरोजनी देवी, नवीन राणा व पिंकी शर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण से पूर्व नगर पंचायत कार्यालय में हवन पूजन किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष सहित सभी चारों सभासदों ने पूजा में शामिल होकर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभी सभासदों ने क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाने और जन समस्याओं को पूरा करने का जनता को भरोसा दिलाया। समारोह में अधिशासी अधिकारी मोहन प्रसाद गौड़, इंद्र प्रकाश अग्रवाल, नारायण सिंह रावत, ब्लॉक प्रमुख यममेश्वर कृष्णा नेगी, मंहत गोविंद दास, आदेश तोमर, खेमचंद गहलोत, देवेंद्र राणा, राम प्रसाद बिजल्वाण, अंकित गुप्ता, गोविंद अग्रवाल, नरेंद्र मोहन कुड़ियाल, सतपाल नेगी, रविंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें