श्रीनगर। 16 दिसंबर से जीआईएंडटीआई मैदान में आयोजित होने जा रही गढ़वाल प्रीमियर लीग सीजन-थ्री के लिए खिलाड़ियों की बोली लगाई गई।
रविवार को आयोजित बोली प्रक्रिया में 14 टीमों के लिए 230 खिलाड़ी खरीदे गए। जीपीएल समिति के अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली व सचिव कुलवीर उनियाल ने सभी टीमों का स्वागत किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष गिरिश पैन्यूली ने कहा कि जीपीएल थ्री को और भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। आईपीएल की तर्ज पर आयोजित हो रहे जीपीएल सीजन थ्री में खेलने के लिए बड़ी संख्या में युवाओं ने आवेदन किया था। इनका दिल्ली, देहराूदन, कोटद्वार, श्रीनगर, रुड़की में ट्रायल हुआ। ट्रायल के बाद बोली के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। बोली की रकम 2500 से 15000 के मध्य रखी गई थी। 56 खिलाड़ियों के लिए 15000 तक की बोली लगी। बोली प्रक्रिया में 14 टीमों के मालिक व प्रबंधक शामिल हुए।
टीमों के आइकॉन खिलाड़ी
श्रीनगर। चमोली रायल्स किरन सिंह, उत्तरकाशी डायनामाइट्स निखिल कोहली, हरिद्वार हैमर्स समद भट्ट, मसूरी हिल्स सूरज राणा, टिहरी हेन्डर्स शिवम, नयार पैंथर्स मनोज मेहता, श्रीनगर अटैकर्स रामपाल, केदार घाटी संजीत सजवाण, गैरसैंण अखिलेश उनियाल, पौड़ी नीरज सिंह, देहरादून पवन सुंद्रियाल, कोटद्वार भिलंगना राइडर आदित्य सेमवाल, लैंसडौन वारीयर्स बाबू लोहार, रुद्रप्रयाग देव जोषी।
लाटरी के माध्यम से मिले खिलाड़ी
श्रीनगर। जीपीएल में खिलाड़ियों की अंतिम बोली 15 हजार तय की गई थी। ऐसे में 56 खिलाड़ियों के लिए बोली 15 हजार तक पहुंची। उन खिलाड़ियों को लाटरी के माध्यम से टीमों को दिया गया।