फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेगा साहिया बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

साहिया। कालसी विकासखंड का साहिया बाजार अब सीसीटीवी कैमरे की नजर में रहेगा। नेवी ग्राम पंचायत की ओर से यह कदम चोरी की घटनाओं पर रोक एवं बाजार में कूड़ा फैलाने वालों पर नजर के लिए उठाया गया। इसके लिए आठ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान नेवी मोहन लाल शर्मा ने बताया कि साहिया बाजार में बीते कुछ दिनों से लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। इसके अलावा नशाखोरी के प्रकरण भी सामने आ रहे हैं। इसके चलते बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का निर्णय लिया गया। इन कैमरों के जरिये न सिर्फ चोरों एवं नशाखोरी करने वालों पर नजर रहेगी। इसके साथ ही अमलावा नदी में कूड़ा फेंकने वालों पर भी नजर रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि जौनसार बाबर की 228 ग्राम पंचायतों में नेवी ग्राम पंचायत पहली पंचायत है, जहां इस तरह की पहल की गई है। साहिया बाजार में 150 गांवों के लोग पहुंचते हैं। इन कैमरों की मदद से आपराधिक किस्म के लोगों पर नजर रखी जा सकेगी। ग्राम विकास अधिकारी राकेश शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार भसीन एवं अतुल कालरा ने बाजार में कैमरे लगाए जाने की पहल की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें