फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिक समारोह में दी लोक गीत और नृत्य की प्रस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवाल। राजकीय प्राथमिक विद्यालय सवाड़ के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने रंगारंग लोकगीत और लोकनृत्य की प्रस्तुतियां दीं। विद्यालय प्रांगण में आयोजित समारोह का उद्घाटन बीईओ बीसी मिश्रा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। विद्यालय में छात्र संख्या में इजाफा होने पर बीईओ ने शिक्षकों और अभिभावकों की सराहना की।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक दर्शन सिंह धपोला ने कहा कि 10 साल में विद्यालय में छात्र संख्या 21 से बढ़कर 62 हो गई है। साथ ही यहां के कई बच्चों का चयन नवोदय विद्यालय में हुआ। उन्होंने बताया कि विद्यालय के शिक्षकों के प्रयासों से शैक्षणिक भ्रमण और कंप्यूटर शिक्षा दी जाती है। वार्षिक समारोह में बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता के साथ भाषण प्रतियोगिता, कविता पाठ, नाटक, लोकगीत व लोकनृत्य की प्रस्तुति दी गई। दर्शन धपोला के संचालन में हुए समारोह में वीरेंद्र बिष्ट, धन सिंह धपोला, सुमन मेहरा, ममता लिंगवाल, नंदन सिंह, प्रमोद सिंह, महिपाल सिंह, दलबीर सिंह, हंसी भंडारी और सतीश ढौंढियाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें