फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्णप्रयाग की प्रज्ञा को जन्तु विज्ञान में सोना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ब्लाक सुखतोली निवासी और राजकीय इंटर कालेज आदिबदरी में तैनात शिक्षक रविदर्शन तोपाल की बेटी को जंतु विज्ञान विषय में गोल्ड मेडल मिला है। शनिवार को केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल में प्रज्ञा को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। प्रज्ञा की सफलता पर शिक्षक समाज और स्थानीय लोगों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

प्रज्ञा तोपाल ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग से जंतु विज्ञान में एमएससी किया है। एसएससी में सबसे अधिक अंक लाने पर प्रज्ञा को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है। प्रज्ञा के पिता रविदर्शन और माता माधुरी तोपाल दोनों शिक्षक हैं। प्रज्ञा की सफलता पर राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप भंडारी, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह रावत, जीएस तोपाल, बार संघ के महामंत्री भुवन नौटियाल, अरविंद चौहान, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष गैरोला आदि ने खुशी जताई। प्रज्ञा ने सफलता का श्रेय सभी शिक्षकों और अभिभावकों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें