फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कें बनेंगी तो होगा गांवों का विकास, रूकेगा पलायन: नेगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आदिबदरी। क्षेत्र के डेढ़ हजार से अधिक आबादी वाले दो गांवों को स्वीकृति सड़कों का तोहफा मिला। शनिवार को कर्णप्रयाग के विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने जखेट और मालई गांवों को सड़क से जोड़ने के लिए सवा तीन करोड़ की दो सड़कों का शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि सड़क बनने से गांवों का विकास होगा और गांवों से पलायन भी कम किया जा सकता है।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग गौचर की ओर से राज्य योजना के अंतर्गत डेढ़ करोड़ की लागत से बनने वाली दो किमी लंबी नंदासैंण-मालई तथा पौने दो करोड़ की लागत से बनने वाली तीन किमी लंबाई की खेती-जखेट मोटर मार्ग का शिलान्यास किया। इस अवसर पर विधायक नेगी ने कहा कि गांवों के विकास को सबसे पहले सड़क की आवश्यकता है इसलिए सड़कों के निर्माण को विशेष प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि बकरिया बैंड से छिमटा मोटर मार्ग को स्वीकृति मिल चुकी है, जबकि कंवासेरा-थापली मोटर मार्ग का मैरोली तक शीघ्र विस्तार किया जाएगा। वहीं कांसुवा से चांदपुरगढ़ी तक राजजात मोटर मार्ग के निर्माण के लिए प्रदेश सरकार ने 5 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। कार्यक्रम के बाद विधायक नेगी ने जूनियर हाईस्कूल बैनोली में एक कंप्यूटर कक्ष का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अरुण मैठाणी और विनोद नेगी, मंडल अध्यक्ष गबर रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य केदार नैथानी, राजेंद्र रावत, मनवर रावत और राजा चौहान भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें