फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन बाद मिला लापता किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। पिछले चार दिन से लापता चल रहे डडाणा गांव के किशोर को पुलिस ने यहां पेट्रोलपंप के पास से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी विनोद राणा ने बताया कि डडाणा गांव का अनुराग पंचपुरी सरस्वती विद्या मंदिर में कक्षा नौ का छात्र है। अनुराग के पिता सुशील पंचपुरी ने 28 नवंबर को उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। शुक्रवार रात करीब 3 बजे सुबह गश्ती दल ने पेट्रोल पंप पर छात्र को ऋषिकेश की ओर से आ रहे एक ट्रक से उतरते देखा। वह श्रीनगर की ओर जा रहा था। गश्ती दल ने छात्र को पहचान कर पकड़ लिया, जिसके बाद पुलिस ने छात्र को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें