फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि का दीक्षांत समारोह आज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। केंद्रीय विवि बनने के बाद गढ़वाल विवि का पहला दीक्षांत समारोह आज (शनिवार) आयोजित होगा। समारोह के लिए विवि प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। समारोह के अतिथि भी विवि में पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि में 13 वर्ष बाद दीक्षांत समारोह आयोजित होने जा रहा है। वर्ष 2005 में गढ़वाल विवि मे दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने शिरकत की थी। केंद्रीय विवि बनने के बाद गढ़वाल विवि में पहली बार दीक्षांत समारोह का आयोजन हो रहा है। समारोह शनिवार (आज) को चौरास परिसर स्थित ऑडिटोरियम में सुबह साढे़ 10 बजे से शुरू होगा। विवि प्रशासन ने शुक्रवार को फुल ड्रेस अभ्यास भी आयोजित किया, जिसमें विवि के सभी अधिकारी, शिक्षक व उपाधि ग्रहण करने वाले छात्र मौजूद रहे। दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर इंडियन कोस्ट गार्ड के डीजी मौजूद रहेंगे। उपाधियों का वितरण कुलाधिपति (चांसलर) पूर्व आईएएस योगेंद्र नारायण के हाथों होगा। समारोह में पीजी, एमफिल व पीएचडी उपाधियों का वितरण किया जाएगा। शुक्रवार को कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल, कुलसचिव डा. एके झा सहित अन्य अधिकारी दिनभर तैयारियों में जुटे रहे। दीक्षांत समारोह में अतिविशिष्ट लोगों के पहुंचने पर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। एसडीएम कीर्तिनगर अनुराधा पाल व पुलिस के अधिकारियों ने भी समारोह स्थल का निरीक्षण किया। एसडीएम पाल ने बताया के समारोह स्थल पर सुरक्षा के लिए एक प्लाटून पीएसी तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें