गैरसैंण। आगरा की चैरिटेबल संस्था नयति की ओर से जीआईसी के खेल मैदान में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में 250 लोगों ने पंजीकरण कराया। 55 का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जबकि अन्य को स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां दी गईं और ईसीजी, एक्सरे, खून जांच आदि रोग का परीक्षण भी किया गया। संस्था के प्रभारी हरीश राणा ने बताया कि शिविर में डा. श्वेता, फार्मासिस्ट मनोज कुमार, एक्स-रे टेक्नीशियन संदीप, लैब टेक्नीशियन संतोष, बलदेव, अंकुश, अनिल और प्रदीप आदि मौजूद रहे।