फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 दिसंबर को सैन्य अधिकारियों का दल करेगा बेस अस्पताल का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। सैन्य अधिकारियों का एक दल आगामी आठ दिसंबर को बेस अस्पताल का निरीक्षण करेगा। सेना की ओर से इस संबंध में उत्तराखंड शासन को मेल के माध्यम अवगत कराया गया है। मेल की कॉपी मेडिकल कालेज प्रशासन को भी की गई है।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कालेज सेना को हस्तांतरित किए जाने की प्रक्रिया के तहत कार्रवाई जारी है। सेना की सेंट्रल कमंाड (मेडिकल) की ओर से उत्तराखंड शासन के चिकित्सा शिक्षा सचिव को मेल भेजा गया है, जिसमें लिखा गया है कि मेडिकल कालेज में सेना के 200 बेड का अस्पताल स्थापित किए जाने के लिए सैन्य अधिकारियों का एक दल आठ दिसंबर को श्रीनगर पहुंचेगा। दल में ले. जनरल एम गांगुली, मेजर जनरल बीएन कपूर, ले. कर्नल जितेश शामिल होंगे। मेल की कॉपी मेडिकल कालेज के प्राचार्य को भी की गई है। हालांकि कालेज प्रशासन इस संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें