फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र निभाएं जल प्रबंधन का दायित्व, परिवार के लिए बनाएं चार्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि में आयोजित जल संसाधन प्रबंधन विषय पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि छात्रों को जल प्रबंधन का दायित्व निभाना होगा। इसके लिए प्रत्येक छात्र को अपने परिवार के पानी का चार्ट बनाना होगा।
विज्ञापन

बिड़ला परिसर स्थित सीनेट हॉल में विश्व युवा केंद्र के सहयोग से पर्वतीय विकास शोध केंद्र, उमंग व डालियों का दगड़िया की पहल पर दो दिवसीय गोष्ठी आयोजित का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। जल संसाधन प्रबंधन विषय पर आयोजित गोष्ठी में विषय विशेषज्ञों ने छात्रों को जल प्रबंधन के बारे में बताया। टाटा ट्रस्ट के डा. सुनेस शर्मा ने कहा कि अब छात्रों को ही पानी के प्रबंधन का दायित्व निभाना होगा। गोष्ठी के दौरान सामाजिक संचार एवं युवा वर्ग विषय पर आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता के परिणाम भी घोषित किए गए। जूनियर वर्ग (पक्ष) में भगवती मेमोरियल पब्लिक स्कूल की छात्रा सृष्टि रावत प्रथम, हिमानी गोदियाल द्वितीय व रैनबो पब्लिक स्कूल की छात्रा तोषिता घिल्डियाल तृतीय रही। विपक्ष में रैनबो पब्लिक स्कूल के छात्र रोहित कुमार पुंडीर प्रथम, सेंट थेरेसास की मानसी द्वितीय व रैनबो पब्लिक स्कूल के शशांक बेंजवाल तृतीय रहे। सीनियर वर्ग (पक्ष) में वैभव सकलानी पहले, ज्योति दूसरे व मयंक गौड़ तीसरे स्थान पर रहे। विपक्ष में रेशमा प्रथम, कविता द्वितीय व कुसुम पांडे तृतीय रही। संचालन डा. अरविंद दरमोड़ा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें