फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईटी हिट एंड रन मामले में आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। एनआईटी के समीप हिट एंड रन मामले में पुलिस ने आरोप पत्र कोर्ट में दायर कर दिए हैं। इस घटना में एनआईटी की दो छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। इस संबंध में एनआईटी के कुलसचिव ने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
बीते तीन अक्टूबर को एनआईटी गेट के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार की चपेट में आने से एनआईटी की दो छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उनको बेस अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। छात्राओं को टक्कर मार कर घायल करने के आरोप में एनआईटी के कुलसचिव कर्नल सुखपाल ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ चार अक्तूबर को कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। इस घटना के बाद एनआईटी के छात्रों ने सुरक्षा की मांग करते हुए अस्थायी कैंपस स्थानांतरण के लिए आंदोलन शुरू कर दिया थो। छात्र अभी भी वापस कैंपस में नहीं लौटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिट एंड रन मामले की विवेचना कर रहे एसआई कैलाश चंद्र सेमवाल ने बताया कि विवेचना के दौरान वाहन चालक की पहचान जेपी मैठानी के रूप में हुई है। विवेचना पूरी कर वाहन चालक के खिलाफ आरोप तय कर दिए गए हैं। आरोप पत्र न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें