फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल विज्ञान कांग्रेस में बाल वैज्ञानिकों ने दी मॉडलों की प्रस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से बाल विज्ञान कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता गोपेश्वर के पीस पब्लिक स्कूल में हुई। इस दौरान बाल वैज्ञानिकों ने स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ राष्ट्र के लिए विज्ञान एवं नवाचार विषय पर मॉडल प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी डीएल टम्टा ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्रों में वैज्ञानिक अभिरुचि उजागर होती है। यह प्रतियोगिता दस से 17 आयुवर्ग के छात्र-छात्राओं के बीच आयोजित की गई। सीनियर वर्ग में पीस पब्लिक स्कूल की नेहा सेमवाल ने प्रथम, एसपीवीएम गोपेश्वर की हिमांशिका ने द्वितीय और पीस पब्लिक स्कूल की नेहा कोठारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में पीस पब्लिक स्कूल के राज खत्री ने प्रथम, पीस की ही छात्रा अनुकृति डिमरी ने द्वितीय और जीआईसी गमशाली-छिनका की काजोल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर ब्लॉक समन्वयक ओपी पुरोहित, टीएस सजवाण, गीता डिमरी, सौरभ तिवारी, डीएस बुटोला, मीनाक्षी गुर्साइं, देवेंद्र गुसाईं, हरीश चंद्र, संजय पुरोहित और जेएल रड़वाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें