फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कवियों के हास्य, व्यंग से भरी रही गौचर मेले की शाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गौचर। यहां औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले की चौथी सांस्कृतिक संध्या अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवियों और आवाज सुनो पहाड़ों की सुरमई गीतमाला के नाम रही। प्रसिद्ध हास्य कलाकार सुरेंद्र शर्मा और प्रताप फौजदार ने हास्य व्यंग की प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। संकल्प खेतवाल ने गढ़वाली कुमाऊंनी लोकगीत नए अंदाज में प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

चौथी सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ रंत रैबार संस्था के कलाकारों की प्रस्तुति से हुआ। संस्था के कलाकारों ने लोकगीत और लोकनृत्यों के माध्यम से गढ़वाल, कुमाऊं और जौनसारी लोक संस्कृति के दर्शन कराए। सानिया अजीज और अर्जुन नेगी के संचालन में प्रसिद्ध लोक गायिका हेमा शाह ने ‘ओसटू की छुमा मेरी भग्यानी बौ...’, ‘ले बूझी जाला हे चूड़ा...’, ‘ओ भीना कस के जांदू द्वारहाटा...’ आदि गीतों की प्रस्तुतियां दी। आवाज सुनो पहाड़ों की गीतमाला के तहत युवा लोक गायक संकल्प खेतवाल ने अपने जोशीले अंदाजा में ‘दैणा हूयां मेरा खोली गणेश....’ वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद कई अन्य प्रस्तुतियों को नए अंदाज में पेश किया। इससे पूर्व प्रसिद्ध कवि सुरेंद्र शर्मा, प्रताप फौजदार, मुरली दिवान, ओम प्रकाश सेमवाल और उनके साथी कवियों ने हास्य व्यंग्य की रोचक प्रस्तुतियों से दर्शकों को खूब रिझाया। सुरेंद्र शर्मा की नई कविता ‘गरीब को दो रुपये का मुफ्त राशन मत दो, गरीब को 15 रुपये का राशन खरीदने लायक बना दो..’ सराहनीय रही। कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोक गायक संतोष खेतवाल, डीएम स्वाति एस. भदौरिया, डीएम अल्मोड़ा नितिन भदौरिया, मेलाधिकारी जीआर बिनवाल, पालिकाध्यक्ष अंजू बिष्ट, सभासद अनिल नेगी, जयकृत बिष्ट, इंदू पंवार आदि मौजूद थे।

21 पूर्व सैनिक हुए सम्मानित
गौचर। मेला पांडाल में मंगलवार को आयोजित हुए भूतपूर्व सैनिक सम्मेलन में 21 पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। सम्मेलन में भूतपूर्व सैनिकों, सैनिक आश्रित वीर नारियों, सैनिक विधवाओं सहित पूर्व सैनिकों के बच्चों तथा आश्रितों के लिए लागू की गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर भूतपूर्व सैनिकों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। साथ ही जनपद चमोली के दिव्यांग पूर्व सैनिक गजे सिंह, प्रद्युम्न सिंह, रामप्रसाद, महिपाल सिंह, दलवीर सिंह, आलम सिंह, हीरा सिंह, माधव सिंह, त्रिलोक सिंह, चंद्रबल्लभ, हरि सिंह, संदीप कुमार, अनुसूया प्रसाद चमोला, अनुसूया प्रसाद जोशी, देवराम मेहरा और रुद्रप्रयाग के मनवर सिंह, त्रिलोक सिंह, विक्रम सिंह, बीर सिंह, दयाल सिंह आदि को सम्मानित किया गया। सम्मेलन में 9 इंडियन माउंटेन ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर अनिल कुमार पुंडीर, 13 जेएंडके राइफल के सीओ कर्नल निपुन कृष्णनन, द्वितीय कमान अधिकारी बीबी सिंधे, एसडीएम जीआर बिनवाल, बीपी थपलियाल आदि मौजूद थे। दोपहर बाद मेला पांडाल में आयोजित हुए विधिक साक्षरता अभिकरण गोष्ठी में सामान्य कानूनों की जानकारी, विधिक सेवा संस्था का परिचय, जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए विधिक सेवाएं आदि कानूनों की जानकारी दी गई। गोष्ठी में सिविल जज सीनियर डिवीजन रविप्रकाश शुक्ला, एडवोकेट रघुवीर सिंह बिष्ट, ज्ञानेंद्र खंतवाल, सौरभ भाटिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


जीजीआईसी रहा अव्वल
गौचर। मेले में आयोजित हुई स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं की चल बैजयंती प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श बालिका इंटर कालेज ने पहला स्थान प्राप्त किया। जीआईसी दूसरे और संस्कार दि पब्लिक स्कूल व विद्या मंदिर इंटर कालेज संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। इस दौरान आयोजित मार्च पास्ट और स्कूली बच्चों की अन्य प्रतियोगिताओं के विजेता और उपविजेता छात्रों को मेला कमेटी की ओर से डीएम स्वाति. एस भदौरिया ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में रजनी नेगी, भगवती रावत, डा. जीएस राज, श्रद्धा रावत, जेएस कनवासी, पानु चौहान, चंद्रशेखर चमोला, बीएस चौहान, भागचंद केशवानी, पुष्पा कनवासी, निमिलता नेगी, संगीता पंवार आदि मौजूद थे।
आईटीबीपी के जवानों ने दिखाए मार्शल आर्ट के करतब
गौचर। आईटीबीपी 8वीं वाहिनी की ओर से मेला मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में वाहिनी के जवानों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। वाहिनी के उपनिरीक्षक चंद्रमोहन सिंह नेगी की देखरेख में हर प्रकार के प्रहार से बचने के लिए चाकू कलाबाजी, चारों ओर से दुश्मनों से घिरने और दुश्मनों को चित करने की फ्री फाइट, बाइक स्टंट, मार्बल ब्रेकिंग, नुकीली कीलों के ऊपर लेटकर ट्यूब लाइट ब्रेकिंग, आग के गोले के भीतर से कूदकर जान बचाने जैसे करतबों का प्रदर्शन किया गया। विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी समेत सभी दर्शकों ने जवानों के प्रदर्शन को खूब सराहा।

भटनगर की महिलाओं ने जीती रस्साकशी प्रतियोगिता
गौचर। महिलाओं की रस्साकशी प्रतियोगिता में महिला मंगल दल भटनगर ने दमखम दिखाते हुए महिला मंगल दल पनाई को पराजित किया। मंगलवार से शुरू हुई बैडमिंटन एकल प्रतियोगिता में श्रीनगर के शुभम ममगाईं ने अगस्त्यमुनि के अभिनव कोहली को हराया। फुटबाल प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर ने एचएसएफसी गौचर को पराजित किया। दूसरे मुकाबले में स्पोर्ट्स हॉस्टल देहरादून ने अगस्त्यमुनि की टीम को हराया। वालीबाल प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में श्रीनगर ने बमौथ की टीम को पराजित किया, जबकि दूसरे मुकाबले में बीईजी रुड़की की टीम ने श्रीनगर-बी टीम को पराजित किया। कबड्डी प्रतियोगिता में भटनगर ने पोखरी, खान क्लब गौचर ने गोपेश्वर-बी और गोपेश्वर-ए ने केशवायज गौचर की टीम को हराया। निर्णायक देवेंद्र नेगी व जयदीप झिंक्वाण रहे।
विज्ञापन


मेले में आज-
सुबह 10 बजे-पत्रकार सम्मेलन।
दोपहर 11:30 बजे- महिला सशक्तीकरण एवं महिला सम्मेलन।
अपराह्न 3:30 बजे-पंच सम्मेलन।
शाम 7 बजे-डांस इंडिया डांस कार्यक्रम।
रात्रि 9 बजे-ललित मोहन जोशी और टीम की स्टॉर नाइट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें