फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम्योपैथी से हृदय संबधी समस्याओं का समाधान संभव

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

होम्योपैथी चिकित्सा विज्ञान से हृदय संबंधी 90 प्रतिशत समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। हृदय संबन्धी रोगों से बचने के लिए नियमित व्यायाम, आसन, प्राणायाम, तली हुई चीजों से परहेज की जरूरत है।
विज्ञापन

यह बात स्वामी डॉ. नारायण दास ने रविवार को स्वामी नारायण मिशन सोसायटी की ओर से तीर्थनगरी के ग्रामीण क्षेत्र, खदरी खड़गमाफ श्यामपुर में हृदय-रोग चिकित्सा एवं जागरुकता शिविर में कही। शिविर में 110 लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें नि:शुल्क दवाएं वितरित की गईं। इस मौके पर स्वामी डॉ. नारायण दास ने कहा कि हृदय कपाट का सिकुड़ना, चौड़ा होना, कपाट मार्ग अवरुद्ध होना, रक्त में तरल चर्बी की मात्रा का बढ़ जाना, किसी कपाट से उल्टी दिशा में रक्त का बहाव, किसी कारण से हृदय पर चोट व हृदय के पर्दे पर सूजन आ जाना आदि रोग के लक्षण हैं। उन्होंने कहा कि व्यक्ति जब परिश्रम नहीं करता, अधिक तली हुई चीजों का सेवन करता है, अत्यधिक मात्रा में शराब व प्रतिजैविक औषधियों का सेवन करता है। तो हृदय रोग की समस्या हो जाती है। इसकी रोकथाम के लिए नियमित व्यायाम, आसन, प्राणायाम, तली हुई चीजों से परहेज तथा जरूरत के अनुसार ही वसा का प्रयोग करना चाहिए। शिविर में खदरी खड़गमाफ के अतिरिक्त गढ़ी श्यामपुर, भल्ला फार्म, गुमानीवाला, नंबरदार फार्म, ढालवाला, डोईवाला, रायवाला, माजरीग्रांट, हरिपुर कलां, लालतप्पड़, खैरीखुर्द, आईडीपीएल, शिवाजी नगर, गीतानगर व हरिद्वार आदि क्षेत्रों से लोग पहुंचे। इस दौरान डॉ. प्रवेश चमोली, संगीता रावत, तुषार शर्मा, विनोद रावत व धनपाल सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें