कर्णप्रयाग। रविवार को कांग्रेस सेवादल ने यहां ध्वज वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान निकाय चुनावों में दल के अधिकृत और जीते हुए प्रत्याशियों का सम्मान किया गया।
दीनदयाल पार्क में कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष संजय रावत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने पार्टी से निकायों में निर्वाचित हुए सभासद संजय कनेरी, हरेंद्र बिष्ट, अजय किशोर भंडारी आदि का स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख सुशील रावत, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष गौचर मुकेश नेगी, चेपड़ों के प्रधान पृथ्वी सिंह, संदीप पटवाल, देवेंद्र सिंह चौहान, हरीश नेगी, विक्रम नेगी, दीनदयाल रावत, उपेंद्र रावत, सूरज बिष्ट, राकेश कोटियाल, देवराज रावत, हरीश चौहान, मीना देवी, सूरज कुमार, आनंद गड़िया, दिनेश रावत, राहुल रावत, गौरव रावत, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष गब्बर सिंह नेगी, कुलदीप बिष्ट, गौतम मिंगवाल आदि उपस्थित थे।