फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशियों ने भरी गुब्बारे से आसमान की उड़ान

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। गौचर औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले में पहली बार आयोजित गुब्बारे से आसमान की उड़ान के लिए बच्चे, बूढ़े और जवान आतुर दिख रहे हैं। 500 रुपये प्रति व्यक्ति का टिकट होने के बावजूद लोगों में इस उड़ान को लेकर भारी उत्साह है। यही नहीं गौचर पहुंचे विदेशी सैलानियों ने भी गुब्बारे से आसमान की उड़ान भरकर इसे रोमांचक बताया।
विज्ञापन

23 नवंबर से शुरू हुए गौचर मेले में इस बार हवाई पट्टी पर जिला पर्यटन विभाग की ओर से हॉट एयर बैलून और पैरासेलिंग की भी व्यवस्था की गई है। गिनी टूरिज्म कंपनी भीमताल द्वारा यहां हॉट एयर बैलून और पैरासेलिंग से लोगों को 200 से 300 फीट की ऊंचाई पर आसमान की सैर कराई जा रही है। 12 वर्षीय अभिनव और 9 वर्षीया अदिति ने बताया कि हॉट एयर बैलून के आसमान का सफर बेहद रोमांचक है। वहीं गोपेश्वर के युवा व्यापारी अजय लिंगवाल और दीपेंद्र नेगी ने बताया कि साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में चमोली आगे बढ़ सकता है। यही नहीं पहाड़ घूमने पहुंची केपटाउन की अलीशा और उनके तीन साथियों ने भी हॉट एयर बैलून से आसमान का सफर करने के बाद कहा कि पहाड़ में इस प्रकार का साहसिक खेल काफी रोमांचक हैं। जिला पर्यटन अधिकारी विजेंद्र पांडे और जनार्दन थपलियाल ने कहा कि पिछले तीन दिनों में करीब 600 से अधिक लोग साहसिक खेल का आनंद ले चुके हैं। टूरिज्म कंपनी के अर्जुन बिष्ट ने बताया कि नैनीताल में काफी संख्या में युवा एडवेंचर टूरिज्म से जुड़े हैं।

इनका कहना है-
जिले में पर्यटन, तीर्थाटन के साथ ही साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में भी काफी संभावनाएं हैं। गौचर मेले में साहसिक पर्यटन के हाट एयर बैलून और पैरासेलिंग के दो इवेंट कराए गए, जिनका उद्देश्य चमोली में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देना है। जल्द ही जिले में साहसिक पर्यटन के लिए स्थानों का चयन कर इसकी शुरुआत करने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-स्वाति एस भदौरिया, जिलाधिकारी चमोली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें