फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार गांव पहुंची बस तो झूमे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

चकराता प्रखंड के दुर्गम में बसे खबऊ गांव में शनिवार को पहली बार बस पहुंची तो ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ग्रामीणों ने ढोल-दमाऊ की थाप जमकर उत्सव मनाया। बस में सवार होकर पहली बार गांव पहुंचे लोगों का जोरदार स्वागत किया।
सड़क निर्माण शुरू करने के लिए ग्रामीणों ने लोनिवि के अधिकारियों का भी आभार व्यक्त किया। सड़क निर्माण होने के बाद अब ग्रामीणों को मुख्य मार्ग तक पहुंचने के लिए पैदल दूरी नहीं नापनी पड़ेगी। उनकी फसलें भी सही समय पर मंडी तक पहुंच सकेंगी। चार साल पूर्व पीएमजीएसवाई योजना के तहत गांव के लिए कोटा गांव से करीब 29 किमी लंबी सड़क के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई थी। सड़क का काम शुरू होने के बाद शनिवार को पहली बार गांव में बस पहुंची तो ग्रामीण खुशी से झूम उठे। क्षेत्र पंचायत सदस्य केशव सिंह चौहान ने बताया कि गांव तक सड़क बनने से डामटा, सीडी बड़कोटी, बिजनू, दावला, कोटा, जस्टा गांव की आबादी भी लाभान्वित होगी। यह गांव भी सीधे मुख्य सड़क से जुड़ सकेंगे। उनका गांव भी जमाने के साथ विकास की दौड़ लगा सकेगा। इस दौरान गजेंद्र राणा, पप्पू, रवि चौहान, विजय पाल सिंह, दीवान, विनोद शर्मा, नरेश, जगदीश, जयपाल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक अभियंता नरेंद्र रावत ने बताया कि प्रथम चरण में 21 करोड़ की लागत से सड़क कटिंग का काम किया गया है। दूसरे चरण में जल्द ही नालियों, पैराफीट और डामरीकरण का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें