फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहाजंग में आयोजित तीन दिवसीय मेले का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवाल। पूर्व विधायक स्व. शेर सिंह दानू की स्मृति में लोहाजंग में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक एवं औद्योगिक पर्यटन विकास मेला रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ शुरू हुआ। मेले के पहले दिन लोक गायक दर्शन सिंह फर्स्वाण की प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा।
मेले का शुभारंभ पूर्व विधायक डा. जीत राम और नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष रमवती देवी ने किया। उन्होंने कहा कि यहां पर पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। मेले के पहले दिन महिला मंगल दल, युवक मंगल दल, शिक्षण संस्थाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। लोक गायक दर्शन सिंह फर्स्वाण ने माल देश जोहरामली..., ले दे ले दे बो राजुला..., सुण बौ दे शौगु की चेली राजुला..., आदि गीतों की प्रस्तुति दी। इस दौरान मेलाध्यक्ष इंद्र सिंह राणा, भुवन बिष्ट, प्रेम सिंह दानू, मोहनी दानू, मेहरवान सिंह, बख्तावर सिंह, रघुवीर बिष्ट, दुली राम, खिमुली देवी, प्रताप सिंह, खड़क सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक गायक दिनेश और दीपा के गीतों पर झूमे
गैरसैंण। तीन दिवसीय माईथान किसान मेले के दूसरे दिन संस्कृति विभाग, ममंद, युमंद और स्कूली बच्चों ने लोकगीत, लोकनृत्य, झुमेला और चौंफला नृत्यों की प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख सुमति बिष्ट ने मेला मैदान के विस्तार और सुधारीकरण के लिए डेढ़ लाख रुपये देने की घोषणा की। मेला समिति के संयोजक नारायण सिंह बिष्ट ने कहा कि मेले में किसी भी विभाग की ओर से स्टॉल नहीं लगाने से काश्तकार मायूस हैं। इस दौरान लोक गायक दिनेश बुग्याली और दीपा बुग्याली के लोकगीतों की प्रस्तुतियों पर दर्शक खूब झूमे। इस मौके पर डा. केएस नेगी, प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष चंद्र सिंह नेगी, हरेंद्र सिंह नेगी, बलवंत सिंह नेगी, शकुंतला नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें